logo - today rashifal in hindi

देखें ! राशिफल (Horoscope) के विभिन्न प्रकार

types of horoscope

राशिफल जिसे हम अंग्रेजी में “Horoscope” कहते हैं। यह सदियों से मानव जीवन का एक अहम् हिस्सा रहा है। यह एक ऐसी पद्धति है जिसमें व्यक्ति के जन्म के समय ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। भारत में राशिफल को “राशि“ के अनुसार विभाजित किया जाता है और हर राशि का अपना महत्व और गुणधर्म होते हैं। तो आज की इस पोस्ट में  जानते हैं राशिफल के विभिन्न प्रकारों के बारे में।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) वह होता है। जिसमें रोजाना (डेली) के आधार पर भविष्यवाणियां की जाती हैं। यह आपकी दैनिक (डेली) गतिविधियों, करियर, स्वास्थ्य, और व्यक्तिगत जीवन के बारे में सुझाव और चेतावनियाँ देता है। यह आपको हर दिन की योजना बनाने और संभावित समस्याओं से बचने में मदद करता है।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)

साप्ताहिक राशिफल में भी जैसा कि नाम से पता चलता है। कि  सप्ताह भर की भविष्यवाणियां प्रदान करता है। यह आपके पूरे सप्ताह की गतिविधियों और घटनाओं का विवरण देता है। इससे आप अपने सप्ताह को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं। और आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रह सकते हैं।

मासिक राशिफल (Monthly Horoscope)

मासिक राशिफल भी नाम के उच्चारण से ही पता चल रहा है। जिसमें पूरे महीने के लिए भविष्यवाणी की जाती है। यह आपके मासिक लक्ष्यों, वित्तीय स्थितियों, रिश्तों, और स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी देता है। मासिक राशिफल आपको उस महीने भर की योजनाओं पर कार्य करने की प्रेरणा देता है। 

वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope)

वार्षिक राशिफल आपके लिए साल भर की भविष्यवाणियां करता है। यह आपके पूरे वर्ष के लिए मुख्य घटनाओं, करियर में बदलाव, वित्तीय स्थिति, और व्यक्तिगत जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों का वर्णन करता है। वार्षिक राशिफल आपके पूरे साल भर के  भविष्य के सही कदम उठाने में आपके लिए सहायक होता है। 

प्रेम राशिफल (Love Rashifal)

प्रेम राशिफल विशेष रूप से आपके प्रेम जीवन और रिश्तों पर केंद्रित होता है। यह आपके संबंधों की प्रगति, ख़टास , और रिश्तों में सुधार के सुझाव देता है। प्रेम राशिफल आपको अपने साथी के साथ बेहतर तालमेल बिठाने और प्रेम जीवन को खुशहाल बनाने में मदद करता है।

स्वास्थ्य राशिफल (Health Rashifal)

स्वास्थ्य राशिफल भी उसके नाम उच्चारण के ही पता चल रहा है। यह आपके स्वास्थ्य से संबंधित भविष्यवाणियां करता है। यह आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी देता है और आपको स्वस्थ रहने के सुझाव प्रदान करता है। स्वास्थ्य राशिफल आपको समय पर सतर्क करता है ताकि आप अपने स्वास्थ्य का बेहतर तरीके ख्याल रख सकें।

वित्त राशिफल (Finance Horoscope)

वित्त राशिफल आपकी वित्तीय स्थिति और धन से संबंधित भविष्यवाणियां करता है। यह आपको निवेश, बचत, और धन संबंधित निर्णयों के बारे में जानकारी देता है। वित्त राशिफल आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करता है।

कैरियर राशिफल (Career Horoscope)

कैरियर राशिफल आपके करियर और नौकरी से संबंधित भविष्यवाणियां करता है। यह आपके कैरियर में आने वाले अवसरों, चुनौतियों, और करियर ग्रोथ के बारे में जानकारी देता है। कैरियर राशिफल आपको अपने करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करता है।

—  आज का पंचांग

 बुधवार, 18 जून 2025 : 03 : 55 AM

Sunrise 06:13 AM
Sunset 06:37 PM
Moonrise 07:00 AM
Moonset 07:28 PM

नक्षत्र —

उत्तर फाल्गुनी - [ देवता: सूर्य, वैदिक नाम: रवि ]

 बुधवार, 04 सितंबर 2024 : 03 : 10 AM से गुरुवार, 05 सितंबर 2024 : 06 : 14 AM तक

तिथि —

प्रतिपदा - [ पक्ष: शुक्ल पक्ष ]

 मंगलवार, 03 सितंबर 2024 : 07 : 25 AM से बुधवार, 04 सितंबर 2024 : 09 : 47 AM तक

द्वितीया - [ पक्ष: शुक्ल पक्ष ]

 बुधवार, 04 सितंबर 2024 : 09 : 47 AM से गुरुवार, 05 सितंबर 2024 : 12 : 21 PM तक

लेखक परिचय — 

author-today-rashifal-in-hindi

नमस्कार मैं प्रकाश चंन्द आपका ज्योतिष आचार्य। मैं लगभग 25 वर्षों से ज्योतिष शास्त्र से जुड़ा हुआ हूँ। मैंने काफी सारे लोगों के लिए सटीक भविस्यवाणी की है। साथ ही Today Rashifal in Hindi पर मैं डेली होरोस्कोप के ऊपर भविस्यवाणी करता हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई। जानकारी पसंद आती है। तो आप इसे अपने सगे-संबंधो के साथ भी साझा करें। 🧡

अपनी टिप्पणी जोड़ें!— 

—  आज का राशिफल

अपना राशिफल देखने के लिए निम्न में से राशि चुनें

—  आज का चौघड़िया

यहां देखे आज का शुभ, अशुभ चौघड़िया

  •  मुहूर्त  समय
  • शुभ - अशुभ काल 06:59 AM से 08:24 AM तक
  • रोग - अशुभ काल 08:24 AM से 09:50 AM तक
  • उद्बेग - अशुभ काल 09:50 AM से 11:15 AM तक
  • चर - अच्छा 11:15 AM से 12:40 PM तक
  • लाभ - सबसे शुभ 12:40 PM से 02:05 PM तक
  •  मुहूर्त  समय
  • शुभ - अशुभ काल 06:59 AM से 08:24 AM तक
  • रोग - अशुभ काल 08:24 AM से 09:50 AM तक
  • उद्बेग - अशुभ काल 09:50 AM से 11:15 AM तक
  • चर - अच्छा 11:15 AM से 12:40 PM तक
  • लाभ - सबसे शुभ 12:40 PM से 02:05 PM तक
—  पॉपुलर लेख़

—  फेसबुक पेज
—  मेरे बारें में
Uday Singh Bisht

हेलो दोस्तों, Today Rashifal in Hindi में आपका स्वागत है! हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम आपको हर दिन नए राशिफल और भविष्यवाणियों के बारे में जानकारी दें। यहां आपको रोज़ाना के राशिफल के साथ-साथ राशियों, नक्षत्रों, ग्रहों की स्थिति और अन्य चीजों के बारे में भी बताया जाता है। जिसके लिए हमने अनुभवी टीम (Astrology Specialist) को भी इस वेबसाइट के साथ जोड़ा है। ताकि आप सभी को बारीकी से वैदिक ज्योतिषी के बारे में जानकारी मिले।