logo - today rashifal in hindi

जानें। क्यों मनाया जाता है। रक्षा बंधन का त्यौहार

Raksha Bandhan Latest Image

रक्षा बंधन 2024

रक्षा बंधन जिसे प्यार से "राखी" के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के सबसे प्रमुख और हृदयस्पर्शी त्योहारों में से एक है। यह त्योहार भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है। हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का पर्व पूरे देश में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।

रक्षा बंधन का इतिहास 

रक्षा बंधन का इतिहास और इसका महत्व भारतीय संस्कृति में बहुत गहरा है। इस त्योहार की जड़ें पुराणिक कथाओं और ऐतिहासिक क्षणो से जुडी है। महाभारत काल में एक बार भगवान् श्रीकृष्ण की उंगली में चोट लगने पर द्रौपदी ने अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली पर बांध दिया। जिसे देख कर भगवान् श्रीकृष्ण द्रोपती के इस मोह को देखकर बहुत मोहित हो गए। जिसके बदले उन्होंने द्रोपती को उसकी रक्षा का वचन दिया जिसे उन्होंने द्रौपदी के चीरहरण के समय निभाया था। तब से लेकर हर साल रक्षा बंधन मनाया जाता है। जो भाई बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है। 

rakshabandhan image


रक्षा बंधन 2024 की तारीख और शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन 2024 में 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि यह पूरे वर्ष में भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाने का एक अनूठा अवसर होता है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। इस समयावधि में राखी बांधने से जीवन में शुभता और समृद्धि आती है।

राखी बांधने की विधि और परम्पराएं 

रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर। आरती करके उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। राखी बांधने के बाद बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।

रक्षा बंधन के लिए गिफ्ट आइडियाज

रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देकर इस दिन को और भी खास बनाते हैं। यदि आप इस रक्षा बंधन पर अपने भाई या बहन को कुछ अनोखा और खास उपहार देना चाहते हैं। तो यहां कुछ बेहतरीन आइडियाज हैं। 

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स: आजकल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का चलन बहुत बढ़ गया है। आप अपने भाई या बहन की तस्वीर या नाम के साथ कुशन, मग, फोटो फ्रेम आदि पर्सनलाइज करा सकते हैं।

ज्वेलरी: बहन के लिए सुंदर ज्वेलरी या भाई के लिए स्टाइलिश कफलिंक्स एक शानदार उपहार हो सकता है।

फैशन एक्सेसरीज़: भाई-बहन दोनों के लिए फैशन एक्सेसरीज़ जैसे घड़ियां, सनग्लासेस या बैग्स उपहार के रूप में एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

गिफ्ट वाउचर्स: अगर आप कंफ्यूज हैं कि क्या देना है। तो गिफ्ट वाउचर्स एक सुरक्षित और पसंदीदा विकल्प हो सकते हैं।


डॉ. प्रकाश चंद्र जोशी — 
रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच प्यार और सुरक्षा के बंधन को मजबूत करने का एक अद्वितीय अवसर है। इस पवित्र दिन पर अपने भाई-बहन के साथ खुशियों का आदान-प्रदान करें और इस अनमोल रिश्ते का जश्न मनाएं। रक्षा बंधन 2024 को धूमधाम से मनाएं और अपने भाई-बहन के साथ इस दिन को यादगार बनाएं।
आप सभी को रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं! 💖👏

लेख से सम्बंधित कुछ प्रश्न — 

 रक्षा बंधन कब है।?

रक्षा बंधन 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।

—  आज का पंचांग

 मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 : 06 : 51 PM

Sunrise 06:13 AM
Sunset 06:37 PM
Moonrise 07:00 AM
Moonset 07:28 PM

नक्षत्र —

उत्तर फाल्गुनी - [ देवता: सूर्य, वैदिक नाम: रवि ]

 बुधवार, 04 सितंबर 2024 : 03 : 10 AM से गुरुवार, 05 सितंबर 2024 : 06 : 14 AM तक

तिथि —

प्रतिपदा - [ पक्ष: शुक्ल पक्ष ]

 मंगलवार, 03 सितंबर 2024 : 07 : 25 AM से बुधवार, 04 सितंबर 2024 : 09 : 47 AM तक

द्वितीया - [ पक्ष: शुक्ल पक्ष ]

 बुधवार, 04 सितंबर 2024 : 09 : 47 AM से गुरुवार, 05 सितंबर 2024 : 12 : 21 PM तक

लेखक परिचय — 

author-today-rashifal-in-hindi

नमस्कार मैं प्रकाश चंन्द आपका ज्योतिष आचार्य। मैं लगभग 25 वर्षों से ज्योतिष शास्त्र से जुड़ा हुआ हूँ। मैंने काफी सारे लोगों के लिए सटीक भविस्यवाणी की है। साथ ही Today Rashifal in Hindi पर मैं डेली होरोस्कोप के ऊपर भविस्यवाणी करता हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई। जानकारी पसंद आती है। तो आप इसे अपने सगे-संबंधो के साथ भी साझा करें। 🧡

अपनी टिप्पणी जोड़ें!— 

—  आज का राशिफल

अपना राशिफल देखने के लिए निम्न में से राशि चुनें

—  आज का चौघड़िया

यहां देखे आज का शुभ, अशुभ चौघड़िया

  •  मुहूर्त  समय
  • शुभ - अशुभ काल 06:59 AM से 08:24 AM तक
  • रोग - अशुभ काल 08:24 AM से 09:50 AM तक
  • उद्बेग - अशुभ काल 09:50 AM से 11:15 AM तक
  • चर - अच्छा 11:15 AM से 12:40 PM तक
  • लाभ - सबसे शुभ 12:40 PM से 02:05 PM तक
  •  मुहूर्त  समय
  • शुभ - अशुभ काल 06:59 AM से 08:24 AM तक
  • रोग - अशुभ काल 08:24 AM से 09:50 AM तक
  • उद्बेग - अशुभ काल 09:50 AM से 11:15 AM तक
  • चर - अच्छा 11:15 AM से 12:40 PM तक
  • लाभ - सबसे शुभ 12:40 PM से 02:05 PM तक
—  पॉपुलर लेख़

—  फेसबुक पेज
—  मेरे बारें में
Uday Singh Bisht

हेलो दोस्तों, Today Rashifal in Hindi में आपका स्वागत है! हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम आपको हर दिन नए राशिफल और भविष्यवाणियों के बारे में जानकारी दें। यहां आपको रोज़ाना के राशिफल के साथ-साथ राशियों, नक्षत्रों, ग्रहों की स्थिति और अन्य चीजों के बारे में भी बताया जाता है। जिसके लिए हमने अनुभवी टीम (Astrology Specialist) को भी इस वेबसाइट के साथ जोड़ा है। ताकि आप सभी को बारीकी से वैदिक ज्योतिषी के बारे में जानकारी मिले।