ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। जो जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। मेष राशि के लोग सुंदर,आकर्षक,कलात्मक और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। सही और गलत को लेकर इनका अपना अलग नजरिया होता है। इनमें दृढ नेतृत्व की क्षमता होती है। और ये लोग अपना रास्ता खुद बनाने में यकीन रखते हैं। चंद्र राशि के आधार मेष राशि वालों के लिए नया वर्ष 2024 बहुत ही अच्छा और सफल शाबित होने वाला है।
मेष राशि के सम्पूर्ण वार्षिक राशिफल का विवरण हमने नीचे दिया है जिसमें व्यवसाय, शिक्षा, स्वस्थ्य और आर्थिक जैसे विषयों पर चर्चा की है।
शिक्षा के लिहाज से मेष राशि वाले जातकों के लिए 2024 का साल परीक्षा में सफलता की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। यदि उच्च शिक्षा हेतु उच्च शैक्षिक संस्थान में प्रवेश पाना चाहते हैं तो वर्ष का प्रारंभ अनुकूल है। पंचम स्थान में गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
2024 के प्रारंभ से राशि में स्थित गुरु के प्रभाव के कारण आपका स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। किन्तु अप्रैल के बाद स्वास्थ्य को लेकर कुछ ख़राब योग बन रहा है। जिसके चलते आपको थोड़ी सावधानियां बरतनी होगी। अप्रैल के बाद राहु और केतु का गोचर आपके बारहवें और छठे भाव पर होगा इसलिए अचानक से लगने वाली बीमारियां और संक्रमण वाले रोगों से आपको सावधान रहना होगा।
आर्थिक रूप से वर्ष 2024 का शुरूआती दौर अच्छा रहेगा। व्यापार अनुकूलता के कारण धन में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के चलते धन का व्यय हो सकता है। द्वादश राहु के कारण आप निवेश के मामले में सावधान रहें यदि निवेश करना चाहते हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से ही करें।
ध्यान रखें आपको हर मंगलवार के दिन व्रत रखना होगा साथ ही हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हो सकें तो रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
राशि स्वामी - मंगल
राशि नामाक्षर - चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ
आराध्य देव - श्री हनुमान जी
भाग्यशाली रंग - लाल
राशि वार - मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
मेष राशि के जातकों का व्यक्तित्व उत्साही, साहसी और स्वतंत्रता पसंदी होता है। इन लोगों को नए चुनौतीयों का सामना करना पसंद है। और वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करने में सक्षम होते हैं।
मेष राशि के लोग अधिक अग्रेसिव या जल्दी गुस्सेले हो सकते हैं। जिससे उन्हें सामंजस्य बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। साथ ही इनमें धैर्य बनाए रखने के क्षमता कम होती है।
इन जातकों के पास क्रिएटिव और तकनीकी क्षमताएं होती है। जिससे वे कला, डिज़ाइन, तकनीक, या इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
मंगलवार, 04 नवंबर 2025 : 08 : 25 PM
06:13 AM
06:37 PM
07:00 AM
07:28 PM
बुधवार, 04 सितंबर 2024 : 03 : 10 AM से गुरुवार, 05 सितंबर 2024 : 06 : 14 AM तक
मंगलवार, 03 सितंबर 2024 : 07 : 25 AM से बुधवार, 04 सितंबर 2024 : 09 : 47 AM तक
बुधवार, 04 सितंबर 2024 : 09 : 47 AM से गुरुवार, 05 सितंबर 2024 : 12 : 21 PM तक
नमस्कार मैं प्रकाश चंन्द आपका ज्योतिष आचार्य। मैं लगभग 25 वर्षों से ज्योतिष शास्त्र से जुड़ा हुआ हूँ। मैंने काफी सारे लोगों के लिए सटीक भविस्यवाणी की है। साथ ही Today Rashifal in Hindi पर मैं डेली होरोस्कोप के ऊपर भविस्यवाणी करता हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई। जानकारी पसंद आती है। तो आप इसे अपने सगे-संबंधो के साथ भी साझा करें। 🧡
अपना राशिफल देखने के लिए निम्न में से राशि चुनें
Let's Chat with Astrologer.
यहां देखे आज का शुभ, अशुभ चौघड़िया
हेलो दोस्तों, Today Rashifal in Hindi में आपका स्वागत है! हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य है कि हम आपको हर दिन नए राशिफल और भविष्यवाणियों के बारे में जानकारी दें। यहां आपको रोज़ाना के राशिफल के साथ-साथ राशियों, नक्षत्रों, ग्रहों की स्थिति और अन्य चीजों के बारे में भी बताया जाता है। जिसके लिए हमने अनुभवी टीम (Astrology Specialist) को भी इस वेबसाइट के साथ जोड़ा है। ताकि आप सभी को बारीकी से वैदिक ज्योतिषी के बारे में जानकारी मिले।
अपनी टिप्पणी जोड़ें!—